Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी चोरगलिया: नाले में बह गई दरोगा की कार,गनीमत रही कि एन वक्त पर शीशा तोड़ दिया…

Ad

हल्द्वानी: पहाड़ों पर बारिश के मौसम में आफत आ जाती है। नदियों से लेकर नालों तक में पानी उफान पर रहता है। कई इलाकों में सड़कों पर रपटा होने के कारण पानी आ जाता है। जिससे आवाजाही में दिक्कतें होती हैं। इसी पानी के उफान के कारण चोरगलिया में देर रात एक दरोगा की कार बह गई। बाल बाल उन्होंने अपनी जान बचाई।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पिथौरागढ़ जिले में तैनात दरोगा तारा सिंह राणा सितारगंज अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। शुक्रवार की देर रात वह सितारगंज से हल्द्वानी को लौट रहे थे। इतने में चोरगलिया सूर्यानाला के पास पहुंचे तो वहां पानी नजर आया।

अपनी मारुति सुजुकी कार (यूके-04/टी-2300) में सवार दरोगा ने पानी कम होने के चलते सड़क पार करने की कोशिश की। मगर अचानक ही नाले में से पानी का बहाव आ गया। बहाव इतनी तेज था कि कार अचानक बहने लगी।

यह भी पढ़ें: CM हटाओगे तो सवाल तो उठेंगे ही… त्रिवेंद्र सिंह रावत के मन की बात

यह भी पढ़ें: फाइनल में पहुंचे पवनदीप राजन से देवभूमि को उम्मीद, इंडियन आइडल तो चंपावत का लड़का ही जीतेगा

कार में दरोगा समेत दो लोग सवार थे। कार को बहता देख दोनों को पहले तो डर लगा। मतलब फिर भी दोनों ने सूझबूझ से काम लिया। पानी में कार डूब ही रही थी कि दरोगा के साथी ने तत्परता दिखाई। उसने कार का शीशा तोड़ दिया।

कार का शीशा तोड़ने के बाद दोनों सुरक्षित बाहर निकले। बता दें कि कार बहकर करीब 1 किलोमीटर नदी में चली गई। जिसके बाद बीते दिन उसे नदी से बरामद किया गया। गमीनत रही कि एन मौके पर दोनों की जान बच गई वरना अनहोनी भी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें: बधाई दीजिए… घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के छात्र रहे मेजर अरुण पांडे को मिला शौर्य चक्र

यह भी पढ़ें: मेडिकल से जुड़े युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में 306 पदों पर निकली भर्ती

यह भी पढ़ें: सेंट्रल हॉस्पिटल के पास हुई लूट, हल्द्वानी पुलिस को मिली एक और झूठी सूचना

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 16 अगस्त से खुल जाएंगे कक्षा छह से लेकर आठवीं तक के स्कूल,स्पेशल बजट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top