Chamoli News

पिता के जाने के बाद भी चमोली की प्राची ने नहीं हारी हिम्मत, 10वीं की परीक्षा में जिला किया टॉप

Ad

ICSE Board Result: Prachi Joshi Topper: Chamoli Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड बोर्ड में छात्राओं के शानदार प्रदर्शन के बाद अब आइसीएसई बोर्ड में भी छात्राओं ने कमाल का प्रदर्शन किया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में इस बात की साफ तौर से पुष्टी होती है। 2024 की 10वी की परीक्षा में इस वर्ष विद्यार्थियों  का सफलता प्रतिशत 99.47 दर्ज किया गया। इसमें छात्राओं को 99.34 और छात्रों को 98.85 प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई है। परिणाम घोषित होने के बाद देवभूमि उत्तराखण्ड से भी कई विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। आज हम बात करोंगे कक्षा 10 की छात्रा प्राची जोशी की सफलता के बारे में।

10वीं की परीक्षा में जिला किया टॉप

जिला चंपावत के काफलांग क्षेत्र की रहने वाली प्राची जोशी ने 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन से जिले में टॉप कर दिखाया है। बता दें कि प्राची माउन्ट कार्मल स्कूल की छात्रा हैं। प्राची ने हाइस्कूल परिक्षा में 500 में से 459 अंक प्राप्त कर 91.8 प्रतिशत के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। साथ ही सभी परिचितों एवं रिश्तेदारों से उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। प्राची के सभी शिक्षकों ने भी उन्हें इस अवसर पर बधाई दी है।

भविष्य का प्लान

जिला टॉप करने के बाद सभी से मिल रही शुभकामनाओं के बीच प्राची ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवारजनों से मिले प्रोत्साहन को दिया है। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय प्रकाश जोशी को भी याद किया। अपने सभी गुरुजनों के मार्गदर्शन के लिए प्राची ने उनका धन्यवाद किया। प्राची ने बताया कि वो भविष्य में UPSC सिविल सर्विसेज की परिक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना चाहती हैं। प्राची का कहना है कि उन्होंने अच्छे अंकों के लिए रोज सात से आठ घंटा पढ़ाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top