Viral

एक बार फिर मानवता शर्मसार, छात्रों के ग्रुप ने की प्रेगनेंट डॉगी की हत्या-VIDEO

Ad

दिल्ली: इंसान तो इंसान अब जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं। देश की राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां 25 छात्रों के एक ग्रुप ने एक प्रेग्नेंट स्ट्रीट डॉग को लाठी-डंडों से तब तक पीटा, जब तक उसकी हत्या नहीं हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी दक्षिण दिल्ली के डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्र और और दो सीनियर स्टाफ बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही घमासान मच गया है। लोग आग बबूला हो गए हैं। अब पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय इंस्टीट्यूट के दो भाई भी कथित तौर पर स्टाफ के निर्देश पर मौजूद थे।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉगी एक टिन के शेड में छिपकर बैठा और काफी डरा हुआ है। इसी दौरान, शेड के बाहर एक शख्स लाठी लिए खड़ा है। वहां बाकी खड़े लोग से डॉगी को पीटने को कह रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो एक शख्स मृतक डॉगी को घसीटकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top