Uttarakhand News

उत्तराखंड के निजी अस्पतालों की मनमर्जी नहीं चलेगी,तय हो गए हैं वैक्सीन के रेट,देखें लिस्ट

उत्तराखंड ने बना दिया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 1.13 लाख लोगों ने लगवाई वैक्सीन
Ad

देहरादून: कोरोना टीकाकरण अभियान जनवरी से चल रहा है। निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। मगर लोगों की शिकायत भी आ रही थी कि निजी अस्पताल अपनी मनमर्जी से रुपए वसूल रहे हैं। लेकिन अब यह मनमानी नहीं हो सकेगी। केंद्र सरकार के आदेशों के अनुसार राज्य में भी वैक्सीन के रेट तय हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी निगरानी के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था के लिहाज से ही दरें कोविन पोर्टल पर भी अपडेट कर दी गई हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के निजी अस्पतालों को टीके सरकार ही उपलब्ध करा रही थी। इसकी कीमत निजी केंद्रों पर 259 रुपए थी। लेकिन 18-44 आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू होने के साथ ही यह व्यवस्था खत्म हो गई।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में गजब हो गया,राशन की भीड़ समझकर महिला शराब की लाइन में लगी

यह भी पढ़ें: लंबे वक्त बाद खुली शराब की दुकानें, नैनीताल जिले में पहले दिन हुई एक करोड़ की कमाई

अब हो यह रहा है कि निजी अस्पताल खुद ब खुद कंपनी से टीका खरीद रहे हैं। नतीजतन राज्य में कई निजी अस्पतालों में वैक्सीन का अलग-अलग शुल्क वसूला जा रहा है। इसकी कीमत लगभग 900-1100 रुपये तक थी। इससे आमजनों को भी खासा नुकसान हो रहा था साथ ही कई राजनीतिक दल भी विरोध कर रहे थे। इसीलिए नई व्यवस्था के तहत अब हर एक अस्पताल में वैक्सीन का एक समान शुल्क लिया जाएगा।

डा. मर्तोलिया ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निजी अस्पतालों में वैक्सीन के रेट तय हो गए हैं। अब कोविशील्ड के लिए 780 रुपये, कोवैक्सीन के लिए 1,410 रुपये और स्पूतनिक-वी के लिए 1,145 रुपये का शुल्क फिक्स किया गया है। जिसमें पांच फीसद व 150 रुपये सर्विस चार्ज भी शामिल है। अगर किसी अस्पताल ने अब भी मनमानी की तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने साथियों को बांटे कोरोना सुरक्षा कवच

यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: बात करते करते युवक को पांच मिनट में वैक्सीन की दो डोज लगा दीं,जानें मामला

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: रेल यात्रियों को सहूलियत, अब ट्रेन पकड़ने के लिए जरूरी नहीं जल्दी स्टेशन पहुंचना

यह भी पढ़ें: नैनीताल समेत इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट, भारी बारिश के साथ तूफान के भी आसार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top