Dehradun News

उत्तराखंड की राधा सिंह ने बेंगलुरू में जीता गोल्ड, 280 सेकंड में पूरी की 1500 मीटर दौड़

उत्तराखंड की राधा सिंह ने बेंगलुरू में जीता गोल्ड, 280 सेकेंड में पूरी की 1500 मीटर दौड़
Ad

मसूरी: प्रतिभा, मेहनत, लगन, समर्पण जैसे गुण जब एकसाथ मिलते हैं तभी नैया इस पार से उस पार लग पाती है। ऐसा हर कोई नहीं कर पाता है। लेकिन बेटियां आजकल अपनी प्रतिभा को देश विदेश के सामने बिना किसी झिझक और डर के दिखा रही हैं। उत्तराखंड की बेटियों ने हर कार्यक्षेत्र में प्रदेश का नाम रौशन करने का बीड़ा उठा लिया है। अब देहरादून जिले की बेटी राधा सिंह ने खेलो इंडिया गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि खेलो इंडिया गेम्स सभी प्रदेशों में भी अपने अपने स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। जिसके पीछे का उद्देश्य ही हुनरमंद खिलाड़ियों का मार्ग प्रशस्त करना है। हाल ही में बेंगलुरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत हुई। जिसकी 1500 मीटर दौड़ में देहरादून की राधा सिंह ने गजब कर दिया है। मूल रूप से देहरादून जनपद के मसूरी की रहने वाली राधा सिंह ने 1500 मीटर की दौड़ में पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

राधा सिंह ने ये कारनामा सिर्फ 280 सेकंड यानी 04 मिनट 31 सेकेंड में पूरा किया है। दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही बेटी के घर परिवार में खुशियां मनाई जा रही हैं। उसके गृह क्षेत्र में जश्न का माहौल है। गौरतलब है कि राधा सिंह के पिता मंगल सिंह माली का काम करते हैं। घर परिवार की विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए राधा इस मुकाम तक पहुंची हैं। वर्तमान में मैंगलोर यूनिवर्सिटी में बीपीएड कर रही राधा राष्ट्रीय स्तर पर दो मेडल पहले भी जीत चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top