Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण,1581 लोगों को नोटिस जारी,15 दिन का वक्त मिला

Ad

हल्द्वानी: शहर में रेलवे की जमीन में अतिक्रमण का मामला फिर से सुर्खियों में हैं। बनभूलपूरा क्षेत्र में रेलवे प्रशासन ने ऐसा करने वालों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। जैसे ही रेलवे और प्रशासन की टीम मामले का अपडेट लेकर पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। रेलवे भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन ने 15 दिन का वक्त दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से लेकर गोजाजाली तक  38.89 हेक्टेयर जमीन जो कि रेलवे की है उस पर कब्जा किया हुआ है। यह मामला लंबे वक्त से हाईकोर्ट में चल रहा है। साल 2007 और फिर 2009 में कोर्ट के आदेश के बाद रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी थी लेकिन स्थानीय लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए।

कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने रेलवे न्यायालय से लोगो की आपत्तियों पर सुनवाई कर निस्तारित करने के लिए कहा। 4363 लोगों ने रेलवे बोर्ड में अपनी आपत्तियां दर्ज कराई।

इसके बाद रेलवे न्यायालय ने नोटिस देकर लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया। कई लोग कोर्ट पहुंचे लेकिन अपना मालिकाना हक नहीं साबित कर पाए। इसके अलावा सुनवाई पर नहीं पहुंचने वालों की संख्या अधिक रही। इसके बाद रेलवे ने 1581 लोगो के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। शनिवार को रेलवे के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसके बाद नोटिस चिपकाने के लिए टीम गफूर बस्ती पहुंची। माहौल खराब ना हो इसके लिए आरपीएफ और पुलिस भी मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top