Nainital-Haldwani News

मोटाहल्दू रेलवे फाटक रहेगा 10 घंटे बंद, लालकुआं से हल्द्वानी आने वालों के लिए सूचना

Ad

Haldwani News: Train: Road: रेलवे द्वारा कराए जा रहे मरम्मत कार्य के चलते सड़क का यातायात भी प्रभावित रहने वाला है। रेलवे ने हल्द्वानी और लालकुआं के बीच समपारों के ट्रैक की मरम्मत के लिए रविवार को काम होगा। ऐसे में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मोटाहल्दू समपार पर 10 घंटे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। हल्द्वानी की बरेली रोड से मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ या लालकुआं से हल्द्वानी आने वालों के लिए ये सूचना बेहद अहम है।

ADVERTISEMENTS Ad

यातायात के बंद होने से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बेरीपड़ाव और मोतीनगर गेट का इस्तेमाल होगा। रेलवे के लालकुआं सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से इस बाबत एसडीएम हल्द्वानी और सीओ को पत्र लिखकर सूचित किया है, ताकि रविवार के दिन ट्रैफिक को सुचारू करने में मदद मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top