Uttarakhand News

मौसम अपडेट: कुमाऊं सहित उत्तराखंड के पांच जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

File Photo
Ad

देहरादून: प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों मे भी अब पारा गिरने लगा है। कुमाऊं में भी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मगर इसी बीच मौसम विभाग ने एक भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। जिसके तहत प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश एवं बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान में बताया गया कि 09 और 10 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, बर्फबारी की आशंका भी जताई गई है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय जरूर हल्की धुंध बनी रह सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top