Rajasthan

राजस्थान मुख्यमंत्री गहलोत ने मानी वसुंधरा राजे की बात!

Ad

राजस्थान प्रदेश में ओलावृष्टि, पाले एवं बारिश के कारण किसान की फसलों को काफी भारी नुकसान पहुंचा है बहुत से किसानों की फसलें जैसे गेहूं, चना और सरसों सहित अन्य फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है इसी को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान सरकार से अपील की थी कि प्रदेश की सरकार किसानों का दर्द समझें तथा प्रभावित जिलों से फसल खराबे का आकलन करवा कर पीड़ित किसानों को तुरंत मुआवजा राशि दिलवाएं जिससे कर्ज में डूबे किसानों को कुछ राहत मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी को लेकर सोमवार देर शाम को मुख्यमंत्री गहलोत ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि प्रदेश में फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से विशेष गिरदावरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि फसल की खराबी का आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टरों को उनके जिले में रबी फसल 2021-22 में बोयी गई फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट संयुक्त शासन सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके आधार पर विशेष गिरदावरी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top