Rajasthan

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4588 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई…

Ad

जयपुर इस मंहगाई के दौर में एक मध्यवर्ग परिवार के रहने वाले युवा को अगर सरकारी नौकरी मिल जाए तो उसे और क्या चाहिए । लेकिन सरकारी नौकरी की तलाश में भी हज़ारो पापड़ बेलने के बाद भी नौकरी हाथ नहीं आती । बेरोजगारी का बड़ता दर देखते हुए राजस्थान पुलिस की ओर से युवाओं के लिए पुलिस की भर्ती निकाली जा रही है । यहां 4 हजार 566 पदों पर कास्बटेल के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । इसमें पुलिस कांस्टेबल, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल बैंड और पुलिस दूर संचार में कांस्टेबल के लिए भर्ती निकाली गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएचक्यू में भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड में अतिरिक्त महानिदेशक विनिता ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी 3 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा इस साल दिसंबर या फिर अगले साल जनवरी में आयोजित करवाई जा सकती है जिसके लिए युवक अभी से तैयारियों में जुट जाए । ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी और 3 दिसंबर तक चलेंगे आवेदन ऑन लाइन ही किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।

आपको परीक्षा शुल्क से जुड़ी जानकारी बता दे कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए, ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी आदि के लिए 400 रुपए और अन्य राज्यों के एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए भी 500 रुपए परीक्षा शुल्क तय किया गया है।वही, खिलाड़ियों के लिए 67 पदों पर भर्ती अलग से करवा कर उन्हें मौका दिया जाएगा । उनके लिए अलग से विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।

सिलोक्शन प्रोसेस कुछ इस तरह से होगा कि कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। आगे प्रशासन ने योग्यता के मायने जारी करते हुए बताया हे कि जिला पुलिस में कांस्टेबल के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है।आरएसी और एमबीसी बटालियन (बैंड सहित ) कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। पुलिस दूरसंचार – फिजिक्स और मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना जरूरी है। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top