Rajasthan

राजस्थान बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी , बेटियों ने फिर मारी बाजी

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार, 2 जून, 2023 को दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा का बीएसईआर परिणाम 2023 घोषित कर दिया। रिजल्ट देखने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर क्लिक करें। इस साल ओवरऑल पास प्रतिशत 90.49 रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.31 और लड़कों का पास प्रतिशत 89.78 रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

छात्र अपना आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपनी कक्षा 10 वीं प्राप्त करने के लिए आरबीएसई परिणाम वेबसाइट पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। बीएसईआर ने आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 पहले ही घोषित कर दिया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 भी घोषित कर दिया गया है।

परिणाम घोषित होने के बाद, जो छात्र न्यूनतम  33 % आवश्यक अंक प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना आवश्यक होगा। आरबीएसई राजस्थान 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि 2023 जारी करेगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा जून / जुलाई 2023 में होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top