Nainital-Haldwani News

गर्व की बात, दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली रामनगर की ये बच्ची टीवी पर बिखेरेगी अपनी आवाज का जादू

Ad

नैनीताल: देश में प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए टीवी पर तमाम शो चलते है। युवा अपनी प्रतिभा का ऐसा लोहा मनवाता है कि उसे केवल शो में पहुंचे दर्शक नहीं पूरा देश जानने लगता है। प्रतिभा ही है ऐसी चीज, जिससे परिश्रम से सिंचा जाता है और जब वो कामयाबी के शिखर पर पहुंची है तो इसी प्रतिभा को दुनिया सलाम करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड राज्य का जन्म साल 2000 में हुआ लेकिन इन 18 सालों में राज्य के युवाओं ने उसका नाम हर क्षेत्र में रोशन किया है। इस राज्य को देवभूमि के अलावा प्रतिभा का धनी राज्य में कहे जाने लगा है। एक बार फिर उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने के लिए नैनीताल जिले स्थित रामनगर की बेटी आठ वर्षीय मनतसा तैयार है।

रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी  मनतसा सारेगामापा लिटिल चैंप के लिए सेलेक्ट हुई है। फाइनल राउंड नौ फरवरी को मुंबई में होना है और खास बात ये है कि इस शो को लोग अपनी टीवी स्क्रीन पर देख पाएंगे। मनतसा पीरूमदारा के ग्रीन फील्ड एकेडमी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। उसके पिता का नाम सिराज और माता का नाम शबाना है।

चयन के बाद घर का माहौल काफी अच्छा है। परिजनों के अनुसार मनतसा को बचपन गाना गाने का शोक था। वो अपने पिता के साथ इसका अभ्यास करती थी। मनतसा ने 10 दिसंबर को देहरादून में  फर्स्ट ऑडिशन दिया था। 25 दिसंबर को दिल्ली में दूसरे ऑडिशन में उसने गायिका रेनू मुखर्जी का गीत नानी तेरी मोरनी को चोर ले गए गाना गाकर जजों का दिल जीत लिया। अब मनतसा का चयन नौ फरवरी को मुंबई में होने वाले सारेगामापा लिटिल चैंप के लिए हुआ है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top