Dehradun News

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना, रिश्तेदार ने 7 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Ad

हल्द्वानी: राज्य को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसने पूरे उत्तराखंड को सकते में डाल दिया है। बच्ची की हालात नाजुक बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक तरफ हमारा समाज बेटियो को आगे बढ़ाने की बात करता है, दूसरी ओर उनके खिलाफ हो रही नकारात्मक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला मसूरी के बाटाघाट का है। इन दिनों क्षेत्र में नेशनल हाईवे का काम चल रहा है जहां कई मजदूर काम करते हैं। करीब रात 10 बजे मजदूर बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया तो आसपास मौजूद मजदूर वहां पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।

यह भी पढ़ें: इन दो जगहों पर बनेंगे नए विश्वविद्यालय, उत्तराखंड कैबिनेट ने दी मंजूरी

यह भी पढ़ें: TV9 भारतवर्ष की जीत में चमके मधुर और संत प्रसाद, न्यूज 18 का 3-0 से किया क्लीन स्वीप

यह भी पढ़ें: SSP प्रीति प्रियदर्शिनी का नया आइडिया कराएगा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की दोस्ती

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज 90 करोड़ की वसूली तीन हज़ार कर्मचारियों से करेगा,सामने आई अहम जानकारी

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह करने जा रहे हैं शादी,इसलिए BCCI ने दी छुट्टी, स्पो‌र्ट्स एंकर से होगी शादी !

यह भी पढ़ें: टिहरी और हल्द्वानी के दो लोग हैं लापता, परिवार को चाहिए आपकी सहायता, शेयर करें

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल बच्ची को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। बच्ची की हालात गंभीर थी और इसे देखते हुए उसे देहरादून हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है। यह लोग मूलरूप से नेपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने मसूरी थाना इंचार्ज को मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top