Uttarakhand News

चारधाम यात्रा के लिए हुए रिकॉर्ड पंजीकरण,एक हजार लोगों के लिए केदारनाथ में लगाए गए टैंट

Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए इस बार फिर तीर्थ यात्रियों में काफी उत्साह है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 2.50 लाख लोग पंजीकरण करा चुके हैं। दो महीने के लिए होटलों के रूम पैक हैं। वहीं केदारनाथ हेली सेवा के लिए 20 मई तक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है। श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड पंजीकरण किया है और व्यवस्था को कंट्रोल में रखने के लिए पर्यटन विभाग ने केदारनाथ में एक हजार लोगों के रूकने की व्यवस्था की हुई है। इसकी जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम निभा रहा है। उनके लिए टैंट लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे अहम यात्रा के दौरान भीड़ की वजह से कोई परेशानी ना हो, इसके लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने प्रतिदिन यात्रियों की संख्या तय की है। हर साल की तरह चारधाम यात्रा सरकार के लिए चुनौती है। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था भी उसे बनानी है। मौसम विभाग ने भी बारिश का अलर्ट दिया है। तीन मई को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पर्यटन मंत्री ने दिए सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश

पर्यटन मंत्री सपताल महाराज ने तीर्थ यात्रियों को हरसंभव मदद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि चारधाम यात्रा देवभूमि के सम्मान और अस्मिता से जुड़ी है। यात्रा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारियों को कॉल करता है तो उसे रिसीव करें। सभी के प्रयासों से चारधाम यात्रा को सफल बनाया जा सकेगा।

6 मई को खुलेंगे केदारनाथ के द्वार

बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई को पूर्वाह्न 11.15 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 मई को ही अपराह्न 12.15 बजे खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई सुबह 6.25 खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को 6 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे। वहीं पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंड साहिब एवं लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top