Dehradun News

उत्तराखंड: फर्जी तरीके से मिलिट्री स्कूल में कराया बेटे का दाखिला, मां के खिलाफ केस दर्ज

Ad

Uttarakhand: Rastriya Indian Military College: देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआइएमसी) उत्तराखंड ही नहीं भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थानों में आता है। यहां युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

सेना की तैयारियों के बीच यहां भी फर्जी तरह से एंट्री पाने के मामले भी सामने आए हैं। एक नए मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने फर्जी कागजों के जरिए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में बेटे का दाखिला कराया था।

जानकारी के मुताबिक मालविका मित्र निवासी ग्राम प्रतापगढ़ पोस्ट हाट बहीरगाची रानाघाट थाना धनताल जिला नादिया वेस्ट बंगाल ने अपने पुत्र के फर्जी दस्तावेज बनाकर आरआईएमसी स्कूल में एडमिशन करवाया। जांच के दौरान बच्चे के कागजों में गड़बड़ी पाई गए तो अनुसार संदीप शंकर लेफ्टिनेंट कर्नल एडीएम ऑफिस आरआइएमसी ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने महिला के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

बता दें किइससे पहले भी दो व्यक्तियों की ओर से फर्जी दस्तावेज के आधार पर कॉलेज में दाखिला का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने बच्चे के अभिभावक को गिरफ्तार किया था।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top