Dehradun News

ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे रजत और नीशू, हादसे के बाद किया था फरिश्तों वाला काम

Ad

देहरादून। भारतीय क्रिकेट के जाने माने चेहरे ऋषभ पंत को आखिर कौन नहीं जानता है। ऋषभ अक्सर ही मैदान में अपनी शानदार पारियों की वजह से देश दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के मध्य चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा का मामला थोड़ा अलग है। हाल ही में ऋषभ एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हुए जिसके पश्चात् उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे में मैक्स अस्पताल से ही एक खबर सामने आई है कि अब ऋषभ पंत से मिलने उनके करीबी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। फिल्मी जगत के सितारों से लेकर खेल जगत के लोग एवं उनके फैंस सभी ऋषभ से मिलने अस्पताल जा रहे हैं। ऐसे में अब उनसे मिलने वो दो व्यक्ति भी पहुंचे हैं जिन्होंने 30 दिसंबर की रात मसीहा बन ऋषभ को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल पहुंचाया था। खबरों के मुताबिक उनके नाम रजत और नीशू बताए जा रहे हैं।

बातचीत में रजत और नीशु ने बताया कि उस रात कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ के बदन पर कपड़े नहीं थे, तो उन्होंने उन्हें अपना कम्बल ओढ़ाकर अस्पताल पहुंचाया था, जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ। रजत और निशु ने ऋषभ के जल्दी ठीक होने की कामना करी है ताकि वें जल्द ही मैदान में वापसी कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top