Sports News

ऋषभ पंत को लेकर खुशखबरी, मैच से पहले दिल्ली टीम से जुड़े

Ad

नई दिल्ली: देश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली टीम की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद से क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। अभी उनकी रिकवरी जारी है मगर खुशी की बात ये है कि अब धीरे-धीरे वह सार्वजनिक जगहों पर नजर आने लगे हैं। अब बैंगलुरू में दिल्ली के अगले मैच से पहले ऋषभ टीम के कैंप में शामिल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि चार अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान ऋषभ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नजर आए थे। तब वह पहली बार सड़क दुर्घटना के बाद किसी स्टेडियम में दिखे थे। अब दिल्ली अपना अगला मैच आरसीबी के खिलाफ बैंगलुरू में खेलने वाली है। इससे पहले ही पंत बेंगलुरु पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन में जुड़कर खिलाड़ियों से बातचीत की।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में चार मैच हार चुकी है। उसे पहली जीत का इंतजार है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। दिल्ली की टीम की कप्तानी इस सीजन के लिए डेविड वार्नर को दी गई है। जबकि अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है। देखने वाली बात होगी कि डेविड वार्नर क्या आखिरकार अपनी टीम को जीत की तरफ लेकर जा पाते हैं या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top