Sports News

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऋषभ पंत ने दी खुशखबरी

Ad

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पिछली 3 सीरीज भारत के नाम रही है और ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा कागजों पर भारी नजर आ रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले कई दिनों से स्पिनरों से मुकाबला करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004-5 में भारत में टेस्ट सीरीज जीती थी। पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत की कमी टीम इंडिया को जरूर खलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऋषभ पंत करोड़ों क्रिकेट फैंस को खुशी दी है। पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। पंत ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वह खुले में शुद्ध हवा ले रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया।

साल 2018 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में शतक जड़ा है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में ब्रिस्बेन टेस्ट में शानदार 89 रनों की पारी खेली थी और भारत को चमत्कारी जीत दिलाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top