Sports News

BCCI ने फिर माना ऋषभ पंत को X-फैक्टर, वर्ल्ड कप की टीम में किया शामिल

Photo - Social Media
Ad

नई दिल्ली, मंथन रस्तोगी: टी 20 विश्व कप 2021 में बुरी तरह हारकर बाहर होने के बाद से अबतक भारत की टीम में बहुत बदलाव हुए हैं। कप्तान, कोच, खिलाड़ी, काफी कुछ बदल गया और वह भी महज कुछ महीनों के ही अंतराल में बदला है। अब टीम अक्टूबर में होने वाले टी 20 विश्व कप की तैयारियों में है। आज वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा भी हो गई है। टीम में ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ऋषभ पंत की एशिया कप में फॉर्म देखने के बाद काफी लोगों का मानना था कि ऋषभ पंत को अब टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। मगर उत्तराखंड के इस लाल पर कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई ने फिर से भरोसा दिखाया है। हालांकि, टीम में पंत का नाम देखने के बाद ट्विटर पर ट्रोलिंग टीमें एक्टिव हो गई हैं। सबका मानना है कि पंत को किसी भी कीमत में ऑस्ट्रेलिया नहीं जाना चाहिए।

इसमें कोई दोराय नहीं कि ऋषभ का हालिया फॉर्म खराब है। मगर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब जब उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने बल्ले से जवाब दिया है। ऑस्ट्रेलिया की वो फेमस टेस्ट सीरीज जिसके आखिरी (गाबा टेस्ट) मुकाबले में ऋषभ की पारी की बदौलत भारत ने सीरीज जीतकर इतिहास रचा था, उस श्रंखला में भी शुरुआत में उनसे पहले साहा को टीम में खिलाया गया था।

अभी इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में उनकी वनडे सेंचुरी भी इसी सवालों के दरमियान आई थी कि उन्हें एकदिवसीय टीम से बाहर कर देना चाहिए। अब पंत की टी20 टीम में जगह को लेकर सवाल उठे हैं। मगर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने उनपर विश्वास जताया है। ऐसे में टी 20 विश्व कप में ऋषभ के पास एक बार फिर यह मौका है कि वो उनपर उठ रही उंगलियों के जवाब रन बनाकर दें। यह हर कोई जानता है कि ऋषभ जिस दिन चलते हैं, उस दिन दुनिया का कोई भी गेंदबाज बौना लगता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर रोहित-द्रविड़ के भरोसे और ट्रोलर्स के ट्रोल में कौन सच्चा साबित होता है।

टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top