Uttarakhand News

इतनी भी आसान नहीं मुख्यमंत्री धामी की राह, शपथ लेने से पहले ही नाराज हैं कई दिग्गज

इतनी भी आसान नहीं मुख्यमंत्री धामी की राह, शपथ लेने से पहले ही नाराज हैं कई दिग्गज
Ad

देहरादून: बीते दिन हुई भाजपा विधायकों की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने पर मुहर तो लग गई मगर सीएम की राह अभी इतनी आसान भी नहीं दिख रही है। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार कई दिग्गज नेता पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी से नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में बड़ उलटफेर की भी अटकलें तेज हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी का नाम चुना गया। मगर इधर सूत्रों के मुताबिक तीरथ-त्रिवेंद कैबिनेट के कम से कम पांच ​वरिष्ठ मंत्री अपनी शिकायत लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। बिशन सिंह चुफाल भी नाराज बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इतिहास बदलने के साथ कुमाऊं से मिला उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड की सीमाओं को सील करने की तैयारी

लाजमी है कि आज शाम को ही पुष्कर सिंह धामी का शपथग्रहण समारोह होना तय माना जा रहा है। लेकिन इससे पूर्व ही राजनीति में फिर उठा पटक शुरू हो गई है। हालांकि इन खबरों की पुष्टि हल्द्वानी लाइव नहीं करता। रिपोर्ट्स के आधार पर मानें तो इंतजार के साथ ही स्थिति क्लियर हो सकेगी।

इधर मुख्यमंत्री चुने गए पुष्कर सिंह धामी अपने दिग्गजों को मनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यवाहक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास में जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। देखना होगा कि शाम तक किस तरह के घटनाक्रम दिखाई पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: CM बनने के बाद पहली बार बोले पुष्कर सिंह धामी, कहा जनता का भरोसा जीतेंगे

यह भी पढ़ें: मिलिए उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री से…. पुष्कर सिंह धामी के राजनैतिक सफर पर डालें नजर

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड का बदला इतिहास, सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का बदलेगा इतिहास… सबसे युवा मुख्यमंत्री मिलना तय !

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top