Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नरीमन चौराहे तक सड़क होगी चौड़ी

Ad

Haldwani News:कुमाऊं से लगे उत्तराखंड के दूसरे सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में जाम की समस्या से आए दिन लोगों का सामना होता रहता है। खासतौर पर टूरिस्ट सीजन के दौरान गर्मियों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर में ट्रैफिक को संभाल पाना और कठिन हो जाता है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के प्रमुख हिल स्टेशन और पहाड़ों पर स्थित टूरिस्ट एरिया को जाने के लिए यात्रियों को हल्द्वानी से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में हल्द्वानी पर ट्रैफिक का ज्यादा भार रहता है। लगभग हर दिन हल्द्वानी में लोगों को ट्रैफिक जाम और उस से हो रही परेशानियों से निपटना पड़ता है। इसी ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए हल्द्वानी नगर निगम द्वारा रेलवे स्टेशन काठगोदाम के गेट से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए आसपास दुकानों का अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की रेलवे अधिकारियों संग बैठक भी होनी सुनिश्चित हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

संयुक्त निरीक्षण कर दिया सड़क चौड़ीकरण का सुझाव

सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार,लोक निर्माण विभाग, रेलवे आदि विभागों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेलवे स्टेशन से नरीमन चौराहे तक अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती रहती है। इस जगह पर सड़क की चौड़ाई कहीं पर आठ से नौ मीटर तो कहीं पर 11-12 मीटर ही है। जबकि लोक निर्माण विभाग की सड़क 13 –14 मीटर से 16 मीटर तक की निर्धारित होती है। इसके अलावा सड़क पर कहीं अतिक्रमण पाया गया तो कहीं पर बाउंड्री बनाई हुई मिली। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सोमवार को हुए संयुक्त निरीक्षण में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर पूरी संभावनाएं तलाशी गई हैं और जल्द ही इस पर काम भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top