Almora News

यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, अल्मोड़ा-दिल्ली समेत छह रूटों पर नहीं चल रहीं उत्तराखंड रोडवेज की बसें

Ad

हल्द्वानी: शायद ही कभी ऐसा होता हो कि रोडवेज बसों को लेकर चर्चा नहीं होती। एक बार फिर एक मुसीबत ने रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों की सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दरअसल अल्मोड़ा डिपो से करीब छह नियमित रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। जिसमें अति व्यस्त दिल्ली रूट भी शामिल है। यही कारण है शनिवार से तमाम यात्री परेशान हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक रविवार को अल्मोड़ा डिपो से टनकपुर समेत करीब आधा दर्जन मार्गों पर रोडवेज बसें नहीं चलाई गईं। जिस वजह से इतनी ठंड में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस बारे में डिपो कार्यालय की मानें तो अल्मोड़ा से अल्मोड़ा-धरमघर, अल्मोड़ा-टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, बागेश्वर-बरेली,धरमघर-दिल्ली, अल्मोड़ा-देहरादून और बागेश्वर-देहरादून मार्ग में बस सेवा बाधित रहीं।

अब रोडवेज बसें नहीं चलीं तो यात्रियों को मजबूर होकर दूसरे वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। इसके लिए उन्हें अधिक किराया भी देना पड़ा। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी अल्मोड़ा डिपो का यही हाल रहा था। शनिवार को तय 20 मार्गों में से छह रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो सका। रोडवेज के स्थानीय डिपो में नियमित रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

डिपो प्रशासन का कहना है कि चालकों की कमी है, इसी वजह से सभी रूटों पर बस नहीं भेजी जा रही हैं। गौरतलब है कि इसी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि पहले से घाटे में चल रहे रोडवेज को और भी चपत लग रही है। शनिवार को भी अल्मोड़ा से धरमघर, टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, बागेश्वर-बरेली,धरमघर-दिल्ली, और बागेश्वर-देहरादून मार्ग में बस सेवा नहीं चल पाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top