Rajasthan

राजस्थान में वनपाल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित , तुरंत चेक करें

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वनपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। युवाओं को नतीजों का लंबे वक्त से इंतजार था। कुल पदों के 2 गुना अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सिलेक्ट किया गया है। जिन्हें फाइनल मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले साल नवंबर में 148 पदों के लिए वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

परीक्षा में प्रदेशभर के 5 लाख 59 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 22 दिसंबर को लिखित भर्ती परीक्षा हुई थी। नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा 5 गुना अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस साल 13 से 17 फरवरी तक शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया था। वहीं अब फिजिकल टेस्ट क्लियर कर चुके हैं 335 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। जिन्हें DV के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग मिल पाएगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

उमीदवार को सबसे पहले www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाए।

अब आप को RSMSSB का होम पेज देखने को मिल जायेगा।

इसमें उमीदवार को Result के TAB को विजिट कर लेना है।

अब आप को राजस्थान फारेस्ट गार्ड रिजल्ट का लिंक देखने को मिल जाएगा।

इसमें आप को अपनी परीक्षा रिजल्ट को सेलेक्ट कर लेना है।

आप के सामने PDF ओपन हो जाएगी।

जिस में उमीदवार रोल नंबर वाइज रिजल्ट देख सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top