Champawat News

खास हैं देवभूमि के युवा…अब चंपावत के दो छात्रों का हुआ भारतीय नौसेना में चयन

Ad

टनकपुर: देवभूमि के युवाओं के हृदय में भारतीय सेना में जाने का जज्बा ही कुछ अलग है। युवाओं के मन में देश सेवा करने की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। अब एक और युवा का सेना में जाने का सपना पूरा हुआ है। टनकपुर के छात्र प्रियांशु भंडारी का चयन भारतीय नौसेना में हुआ है। जिसके बाद से उनके परिवार व पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

गैडाखाली निवासी प्रियांशु भंडारी पुत्र मोहन सिंह भंडारी की दसवीं तक की पढ़ाई एमडीएम स्कूल से पूरी हुई ही। इसके बाद प्रियांशु ने केंद्रीय विद्यालय बनबसा से आगे की पढ़ाई की है। प्रियांशु की इस उपलब्धि ने ना सिर्फ उनके माता पिता और गुरुजनों बल्कि सभी रिश्तेदार और आस पड़ोसियों को भी खुश कर दिया है। प्रियांशु ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

टनकपुर के लिए डबल खुशियां, एक और छात्र नौसेना में शामिल

प्रियांशु भंडारी के अलावा साहिल सिंह भी नौसेना में शामिल हुए हैं। बता दें कि भारतीय नौसेना में भर्ती हुए छात्र साहिल सिंह पुत्र सुरेश सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई न्यू लाइट स्कूल टनकपुर से शुरू हुई थी। साहिल ने कक्षा 9 से इंटर तक की पढ़ाई विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल से पूरी की है। साहिल ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top