Uttarakhand News

नैनीताल में लौटने लगे हैं पर्यटक, मंत्री सतपाल महाराज ने नए साल से पहले दिए शुभ संकेत

Ad

हल्द्वानी: राज्य के पर्यटन मंत्री ने क्रिसमस पर्व पर पर्यटकों का आह्वान करते हुए कहा है कि दिसंबर माह में क्रिसमस के त्यौहार में वह उत्तराखंड अवश्य आएं। सतपाल महाराज ने कहा कि क्रिसमस त्योहार का सप्ताह करीब आ रहा है। क्रिसमस मनाने के लिए उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं साथ ही उनसे हमारा यह भी अनुरोध है कि वह कोविड-19 के लिए सरकार के उचित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए छुट्टियों का आनंद लें।

ADVERTISEMENTS Ad


महाराज ने कहा कि भारत में सभी जगह क्रिसमस को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड स्थित होटल और पर्यटन स्थल पर्यटकों के स्वागत में तैयार हैं। उत्तराखंड के सभी हितधारकों को आने वाले सप्ताह के लिए बुकिंग और ईवेंट के बारे में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है जो कि कोरोना काल में एक अच्छी खबर है।

यह भी पढ़ें: देहरादून पुलिस का फिल्मी अंदाज़,दो पुलिसकर्मियों ने घायल हालत में भी बदमाशों को भागने से रोका

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:शादी के दिन फरार हुआ युवक,लड़की पक्ष पहुंचा पुलिस के पास सामने आई शारीरिक शोषण की बात


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड में अनेक जगहों पर बर्फ गिरती है जो क्रिसमस की भावना को प्रदान करता है। हम उन पर्यटकों की अच्छी क्वेरी को देखकर खुश हैं, जो आने वाले सप्ताह में विशेष रूप से क्रिसमस के त्योहार को मनाने के लिए हमारे राज्य में आने की योजना बना रहे हैं। हमें विश्वास है कि उचित दिशा-निर्देशों के साथ लोग पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अपनी छुट्टियों का आनंद लेंगे।


उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष, संदीप सहानी ने कहा कि हम दिल्ली, चंडीगढ़ और आसपास के स्थानों के लोगों से अच्छी बुकिंग प्राप्त कर रहे हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी विभिन्न होटल क्रिसमस त्यौहार को मनाने के लिए थीम पार्टी और केक मिश्रण समारोह का आयोजन कर रहे हैं। बहुत स्पष्ट है कि कोविड ने इस साल परिदृश्य को बदल दिया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पर्यटकों के साथ-साथ सभी हितधारक भी दिशानिर्देशों का ठीक से पालन करें।

यह भी पढ़ें: नैनीताल पहुंचते ही होगी पर्यटकों की कोविड-19 जांच,स्वास्थ्य विभाग की टीमें बॉर्डर पर तैनात

यह भी पढ़ें: नए साल के मौके पर लेना है नया दोपहिया वाहन, हल्द्वानी के आशीष सक्सेना से जानिए सारा ज्ञान


नैनीताल होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (एनएचआरए) के अध्यक्ष, दिनेश शाह ने कहा कि हमें क्रिसमस के लिए पर्यटकों की अच्छी बुकिंग मिल रही हैं। यहां अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से होटल और रेस्तरां की जांच करते हैं कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।


जिम कार्बेट नेशनल पार्क के पास स्थित एक होटल के मैनेजर अभय त्रिपाठी ने कहा कि हम दिसंबर के आखरी सप्ताह से पहले पर्यटकों की अच्छी बुकिंग प्राप्त कर रहे हैं। पर्यटकों को क्रिसमस त्योहार पर थीम पार्टियों, संगीत भरी रातों और अन्य गतिविधियों के द्वारा बहुत आकर्षित किया जाता है। हम कोविड-19 के बीच सुरक्षित रहने के लिए अपनी जगह को साफ और सेनेटाइज कर रहे हैं, तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हैं

यह भी पढ़ें: छात्रवृति परीक्षा में दो छात्राओं के एक ही रोल नंबर,विभाग की लापरवाही,परीक्षा नहीं दे पाई अपूर्वा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:वैक्सीन भंडारण के लिए नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुख्य स्टोर बनाया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top