Uttarakhand News

देहरादून पुलिस का फिल्मी अंदाज़,दो पुलिसकर्मियों ने घायल हालत में भी बदमाशों को भागने से रोका

Ad

हल्द्वानी: हमने भारत में देखा है कि किस तरह बॉलीवुड के अभिनेता पुलिस के किरदार निभाते वक्त ज़बरदस्त एक्शन करते हुए नज़र आते हैं। गुनहगारों को सजा देना और अपनी जान पर खेल कर बदमाशों को धर दबोचना अभिनेता बहुत आसानी से करते हैं। मगर जब हमारे आस पास से इस तरह की असली खबरें सामने आ जाती हैं, तो पुलिस पर भरोसा बढ़ जाता है। देहरादून पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही फिल्मी कर दिखाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड पुलिस ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। पुलिस के चंगुल से भाग रहे दो बदमाशों को जांबाज़ पुलिसकर्मियों ने एक्सीडेंट में घायल होने के बावजूद भी भागने नहीं दिया। घटना ने अंजाम तब लिया जब देहरादून की पुलिस बिहार भागे दो बदमाशों को वहां से गिरफ्तार कर देहरादून ला रही थी। रास्ते में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई तो बदमाशों ने गलत इरादों से भागना चाहा। मगर पुलिस के आगे इन नापाक इरादों की एक ना चली।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:शादी के दिन फरार हुआ युवक,लड़की पक्ष पहुंचा पुलिस के पास सामने आई शारीरिक शोषण की बात

यह भी पढ़ें: नैनीताल पहुंचते ही होगी पर्यटकों की कोविड-19 जांच,स्वास्थ्य विभाग की टीमें बॉर्डर पर तैनात

मामला चोरी का था। दरअसल सात जुलाई को मयंक शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा रायपुर थाना क्षेत्र में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। चोरी में जेवर, नकदी और एलईडी टीवी जैसे कीमती सामान शामिल थे। मामले की तफ्तीश शुरू हुई, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटों के अंदर ही पहले आरोपित को पकड़ लिया। जब इस पहले आरोपित शिवा कुमार से पुलिस ने पूछताछ की तो यह जानकारी मिली कि उसके अलावा इस चोरी में बिहार के दरभंगा के दो लोग शामिल थे। उसने बताया कि दरभंगा जिले के अरुण साहनी उर्फ थापा और लक्ष्मण साहनी उर्फ पकोड़ी ने भी कथित चोरी में उसके साथ दिया था।

जानकारी मिली तो दोनों को ट्रेस किया गया, जिसके बाद पुलिस को उनके ठिकाने का पता लग गया। पुलिस की एक टीम गोपालगंज से दोनों को गिरफ्तार कर एक टैक्सी में ला रही थी। कोहरा ज़्यादा होने की वजह से रात करीब ढाई बजे बरेली-मुरादाबाद पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वाहन चालक को तो ज़्यादा चोट नहीं लगी मगर दो पुलिसकर्मी काफी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सिपाही पदम गंभीर रूप से चोटिल हुए तो वहीं उप निरीक्षक सुमेर सिंह के सीने में चोट लगी।

यह भी पढ़ें: छात्रवृति परीक्षा में दो छात्राओं के एक ही रोल नंबर,विभाग की लापरवाही,परीक्षा नहीं दे पाई अपूर्वा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:वैक्सीन भंडारण के लिए नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुख्य स्टोर बनाया जाएगा

मौके की नज़ाकत को देखते हुए बदमाशों ने पुलिस के चंगुल से भागने का इरादा किया। मगर उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि घायल पुलिसकर्मी भी क्या कुछ कर सकता है। बदमाशों के इरादों को देख उप निरीक्षक सुमेर सिंह ने जो किया वो काबिले तारीफ था। उन्होंने अपनी परवाह ना करते हुए हथकड़ी की रस्सी को अपने शरीर के चारों ओर लपेट लिया।

इसके बाद तकरीबन आधे घंटे तक बदमाशों दोनों पुलिसकर्मियों के बीच लड़ाई चली। मगर अंत में पुलिसकर्मियों ने अपनी बहादुरी और समझदारी का परिचय देते हुए बदमाशों पर विजय प्राप्त कर ही ली। जिसके बाद रविवार को पुलिस दोनों के दोनों आरोपितों को पकड़ कर देहरादून ले आई।

यह भी पढ़ें: नए साल के मौके पर लेना है नया दोपहिया वाहन, हल्द्वानी के आशीष सक्सेना से जानिए सारा ज्ञान

यह भी पढ़ें: तबादला:देहरादून की जनता का दिल जीतकर राजधानी से विदा हुए SSP अरुण मोहन जोशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top