Nainital-Haldwani News

नैनीताल में शुरू हुई तापसी पन्नू की फिल्म की शूटिंग,हल्द्वानी की रक्षिता पंत को मिला काम

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ब्लर की शूटिंग शुरू कर दी है। वह कुछ दिन पहले नैनीताल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग करीब 40 दिन तक चलेगी। इस दौरान नैनीताल समेत मुक्तेश्वर, भीमताल व अन्य इलाकों को लोकेशन के रूप में चुना गया है। हाउस आउट साइडर्स फिल्मस की यह पहली फिल्म है।

ADVERTISEMENTS Ad

खासबात ये है कि फिल्म में स्थानीय निवासियों को भी मौके मिलेंगे। पहले दिन हल्द्वानी की रक्षिता पंत, रुद्रपुर के रजत सुखीजा और काशीपुर के रचित शर्मा को अभिनय का मौका मिला। इन सभी पर छोटे-छोटे शॉट फिल्माए गए। इसके अलावा फिल्म मेकर्स द्वारा लोगों की लिस्ट बनाई है जिन्हें ये फिल्म रोजगार भी देगी।

फिल्म में तापसी के पति की भूमिका गुलशन देविया निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान तापसी की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या फैंस होटल के बाहर नोटिस करे गए।  फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल, जबकि कहानी पवन सोनी ने दी है। फ़िल्म में तापसी के साथ ही विशाल राणा व प्रांजल प्रड्यूसर हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 24 IAS ऑफिसरों के तबादले, UPCL के मैनेजिंग डायरेक्टर बनें दीपक रावत

यह भी पढ़ें: दोनों वैक्सीन लगा ली है तो उत्तराखंड में नहीं होगी रोकटोक, गाइडलाइन जारी

यह भी पढ़ें: युवा साथियों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड में होने जा रही है 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: क्रिकेट ग्राउंडमैन अमित लाल का निधन, परिवार को है आपकी सहायता की जरूरत

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन मर्यादा: उत्तराखंड पुलिस करेगी जंगलों में पार्टी करने वालों के चालान

यह भी पढ़ें: नैनीताल बॉर्डर से 267 पर्यटक वापिस लौटाए, इधर शहर में घूम रहा था एक संक्रमित

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top