Uttarakhand News

उत्तराखंड:ग्राम प्रधान का पति निकला तस्कर, चार लाख खुकुरी सिगरेट के साथ पुलिस ने पकड़ा

उत्तराखंड:ग्राम प्रधान का पति निकला तस्कर, चार लाख खुकुरी सिगरेट के साथ पुलिस ने पकड़ा

देहरादून: लॉकडाउन के खुलने के बाद में गैरकानूनी गतिविधियां बढ़ रही है। चरस व अन्य चीजों की तस्करी कर रहे लोगों को पुलिस लगातार पकड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में नशे की तस्करी मैदानी इलाकों से ज्यादा सामने आ रही है। बड़ी खबर नेपाल से सटे टनकपुर से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने खुकुरी सिगरेट की बड़ी खेप बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सिगरेट भारत में बैन है लेकिन नेपाल से सटे गांवों में यह अवैध रूप से बिकती है। आरोपी की पहचान गणेश सिंह मेहर पुत्र प्रह्लाद सिंह मेहर के रूप में हुई। गैडाखाली का रहने वाला गणेश सिंह उचौलीगोठ की ग्राम प्रधान का पति है।

यह भी पढ़ें: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर और ननद को मार डाला, पुलिस ने बरामद की नशे की गोलियां

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कॉलेज टॉपरों को मिलेंगे इनाम और धनराशि, जानिए क्या है सरकार की नई योजना

टनकपुर में भी नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है। पुलिस तस्करों को लगातार पकड़ रही है। बीते शुक्रवार को टनकपुर पुलिस बूम चौकी क्षेत्र में पूर्णागिरी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के लिए एक वाहन को रोका। तलाशी में खुकुरी सिगरेट की आठ पेटियां बरामद हुईं, जिनकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि वो अवैध तरीके से नेपाल में दाखिल हुआ। उसने बताया कि खुकुरी सिगरेट को वह सस्ते दामों में भारत-नेपाल बॉर्डर से खरीदता था और टनकपुर-बनबसा क्षेत्रों में अधिक दामों में बेचता था। इन क्षेत्रों में खुकुरी सिगरेट की डिमांड बाकि सिगरेट से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा: सरसौं गांव के गधेरे के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप

यह भी पढ़ें: अब पर्यटकों को नहीं दिखेगा ‘I love नैनीताल’ का बोर्ड, सेल्फी से परेशान हुआ प्रशासन

To Top