Nainital-Haldwani News

अब पर्यटकों को नहीं दिखेगा ‘I love नैनीताल’ का बोर्ड, सेल्फी से परेशान हुआ प्रशासन

Ad

PC : Amar Ujala

नैनीताल के तल्लीताल के गांधी चौक में अधिकतर ही पर्यटक सेल्फी कैमरा ऑन कर लेते हैं। इसकी बड़ी वजह ‘आई लव नैनीताल’ के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड का आकर्षण भी है। बहरहाल अब इस बोर्ड को प्रशासन ने कपड़े से ढक दिया है। प्रशासन द्वारा इस बोर्ड को काले कपड़े से ढका गया है। लाजमी है कि अब इस बोर्ड के नज़दीक आ कर कोई भी पर्यटक सेल्फी या फोटो नहीं खिंचा सकेगा। खिंचाएगा भी तो बोर्ड फोटो में नहीं दिखेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर और ननद को मार डाला, पुलिस ने बरामद की नशे की गोलियां

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कॉलेज टॉपरों को मिलेंगे इनाम और धनराशि, जानिए क्या है सरकार की नई योजना

पिछले वर्ष प्रशासन की ओर से ‘आई लव नैनीताल’ का बोर्ड लगाकर यहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बन गया था। लोग यहां आते हैं, बिना मास्क के फोटो खिंचाते हैं और सेल्फी भी लेते हैं। प्रशासन के अनुसार इस दौरान आए दिन कोरोना के नियमों का उल्लघंन हो रहा था।

महामारी को देखते हुए प्रशासन ने इस बोर्ड को ढक दिया है। आपको बता दें कि नैनीताल में एंट्री लेते ही सबसे पहले यह इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर्यटकों को खासा भाता है और लोग इसके साथ फोटो खिंचवाए बिना रह नहीं पाते।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में ढाई साल पहले रुका था दो किमी नहर कवरिंग का काम, अब दोबारा हो सकता है शुरू

यह भी पढ़ें: युवाओं को सेना भर्ती रैली में कोविड-19 रिपोर्ट लानी अनिवार्य, जांच के लिए लगेंगे कैंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top