Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में फौजी की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा बहु ने पिलाया जहर, मामला दर्ज

Ad

हल्द्वानी: पड़ोस के जिले से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। खटीमा में एक फौजी की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी पर घर आए थे। परिवार वालों का कहना है कि पत्नी ने ही बेटे को मारा है। इतना ही नहीं परिवार वालों ने जवान की पत्नी और उसकी मां के खिलाफ चकरपुर पुलिस चौकी में भी दर्ज करा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऊधमसिंह नगर के खटीमा निवासी मृतक राजेंद्र चंद उम्र 30 वर्ष, वर्तमान में एक फौजी के रूप में 20 कुमाऊं रेजिमेंट देहरादून में तैनात थे। राजेंद्र के पिता जय बहादुर चंद ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया गया है कि राजेंद्र ने 2012 में सेना ज्वाइन की थी। साथ ही उसकी शादी 20 अप्रैल 2019 को देवरी निवासी महिला से हुई थी। बेटे की असमय मौत से दुखी पिता ने अपनी बहु पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, गैरसैंण की जरूरत के लिए फिर उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर पर खाया जहर

पिता द्वारा सौंपी गई तहरीर से मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही पत्नी सास-ससुर से अलग रहना चाहती थी। साथ ही वह राजेंद्र को मानसिक रूप से परेशान भी करती थी। बताया गया कि बहु ने पहले अपना चूल्हा अलग करवाया। फिर उसके बाद भी अपने पति को प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। पिता ने बताया कि बेटा अलग नहीं होना चाहता था मगर बहु को अपनी मां के पास रहना था। जिसकी वजह से कलेश रहे।

बहरहाल अब हुआ यह कि 20 फरवरी को राजेंद्र की तबीयत बिगड़ी और उसे अचानक से उल्टी हो गई। जिसके बाद पिता और भाई फौजी के पास पहुंचे। गंभीर हालत में जवान ने यह भी कहा कि उसे उसकी पत्नी मनीषा द्वारा जहर मिलाकर जूस पिलाया गया है। फिर क्या था कई एक अस्पतालों के चक्कर लगाए, भगवान से दुआएं मांगी मगर 22 फऱवरी को फौजी ने दम तोड़ दिया।

शव को जब गांव में लाया गया तो ग्रामीण और परिजनों में शोक के साथ साथ आक्रोश भी साफ देखा गया। इसके बाद मृतक के परिवार वालों ने चकरपुर पुलिस चौकी के बाहर काफी हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी और उसकी मां पर केस कर दिया है। तमाम घटनाक्रमों के बीच मंगलवार को मृतक जवान का अंतिम संस्कार बनबसा स्थित शारदा घाट पर किया गया।

यह भी पढ़ें: विजय हजारे में जारी है उत्तराखंड का विजयरथ, मणिपुर के खिलाफ जीत में चमके मयंक और जयबिष्टा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस बनी टीचर, इंटर कॉलेज में पढ़ाई फिजिक्स और मैथ्स

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:डिग्री कॉलेज प्रैक्टिकल देने गई छात्रा वापस नहीं लौटी घर, परिजन पहुंचे कोतवाली

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के विमल भट्ट बनें SSB में असिस्टेंट कमांडेंट,देश में हासिल की थी 17वीं रैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top