Dehradun News

देहरादून में सनसनीखेज वारदात,बेटे और बहु ने मां को उतारा मौत के घाट,बचने के लिए रची कहानी

Ad

देहरादून: दौलत के लिए एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। दोनों ने इस जुर्म को छुपानी के लिए पूरी स्क्रिप्ट लिख दी थी लेकिन पुलिस वहां पर पहुंच गई और दोनों का सच सामने आ गया। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। दोनों ने बुजुर्ग महिला का गला दबाकर उसकी हत्या की। पोस्टमार्टम के बाद मामले की सच्चाई सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार महिला के किसी रिश्तेदार ने मंगलवार को इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव को मामले के बारे में बताया। वह बुजुर्ग महिला के दामाद थे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला के बेटे जयवीर ने सूचना दी कि सरोज देवी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है। उन्होंने इस मामले को लेकर अपना शक भी जाहिर किया।

दामाद नवरत्न ने पुलिस को बताया कि सास, बहु व बेटे में अकसर झगड़ा होता रहता था। दोनों आरोपी महिला का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो दोनों की पोल खुल गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस जयवीर और उसकी पत्नी सोनम को चौकी नालापानी और पूछताछ की। आरोपी बेटे ने बताया कि मां के साथ संपत्ति को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। वह दोनों को संपत्ति से बेदखल करना चाहती थी। इसके बाद पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या की योजना उसने बनाई और सोमवार सुबह करीब एक बजे अपनी माताजी का गला दबाकर हत्या कर दी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top