National News

सोनिया गांधी ने इशारों में कर दिया राजनीति से संन्यास का ऐलान! पूरी खबर पढ़ें

Ad

नई दिल्ली: एक सबसे बड़ी खबर ये है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Congress Plenary Session) में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राजनीति से सन्यास लेने का संकेत दिया है। उन्होंने इशारों में कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सोनिया गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) के साथ मेरी भी राजनीति अंतिम पड़ाव पर है। इस दौरान सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। बता दें कि रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी है।

इसी क्रम में शनिवार को दूसरे दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने संकेत दिया है कि उनकी राजनीतिक पारी जल्द समाप्त हो सकती है। उन्होंने साफ कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रुप में आई है। इस यात्रा ने साबित किया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top