Sports News

बीसीसीआई AGM में बड़ा फैसला,IPL में खेलेंगी 10 टीमें,घरेलू क्रिकेटरों के लिया गया अहम फैसला

Ad

नई दिल्ली: बीसीसीआई की एजीएम बैठक से कुछ बड़ी जानकारी सामने आ रही है। अहमदाबाद में आयोजित हुई बीसीसीआई की 89वी एजीएम बैठक में फैसला लिया गया है कि साल 2022 आईपीएल सत्र में 10 टीमें भाग लेगी। इसके लिए बीसीसीआई प्लान बनाएगा और पूरी रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरू से बोझ को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि अब एनसीए की पांच ब्रांच अलग-अलग जोन में बीसीसीआई खोलेगा। सबसे बड़ी खबर है कि बीसीसीआई को नया उपाध्यक्ष बन मिल गया है। कांग्रेस के राजनेता और आईपीएल के चेयनमेन राजीव शुक्ला बीसीसीआई के नए उपाध्यक्ष होंगे। सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद बोर्ड की टीम में युवा पूर्व खिलाड़ियों को भी जगह दी जा रही है।

इसी क्रम में भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को आईसीए का प्रतिनिधि चुना गया है। एजीएम में घरेलू खिलाड़ियों के भी हित में फैसला लिया गया है। बीसीसीआई की कोशिश है कि घरेलू क्रिकेटर्स आर्थिक मजबूती प्रदान की जाए। सूत्रों के मुताबिक सभी प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों (महिला और पुरूष दोनों) को कोरोना महामारी के कारण घरेलू सत्र सीमित रहने की उचित भरपाई की जायेगी।

आईपीएल में 10 टीमें …

आईपीएल की 2 नई टीमों के मालिक कौन होंगे ये सवाल सभी के लिए काफी दिलचस्प है। खबरों के मुताबिक आईपीएल टीम खरीदने की रेस में अडानी ग्रुप और संजीव गोयनका आगे रहेंगे। आईपीएल में एक टीम अहमदाबाद की हो सकती है जिसे खरीदने की मंशा अडानी ग्रुप पहले ही जाहिर कर चुका है।अब तो अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी बन चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top