Sports News

भारत-पाकिस्तान विश्वकप मैच: होटल का कमरा महंगा हुआ तो फैंस बुक कर रहे हैं… हॉस्पिटल के बेड !

Ad

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को विश्वकप का मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मुकाबले के ऐलान के बाद से ही फैंस होटल में कमरे बुक रहा रहे हैं। अहमदाबाद में होटलों के दाम आसमान छू रहे हैं। होटल में एक कमरे की कीमत 75 हजार से एक लाख रुपए तक पहुंच रही हैं। ऐसे में लोगों ने एक आइडिया खोज निकाला है। अब लोगों ने हॉस्पिटल के बेड बुक करना शुरू कर दिया है। फैंस ठहरने के अलावा अपना बॉडी चेकअप भी करा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारत-पाक मैच के ऐलान के बाद से अहमदाबाद के होटलों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए हैं। होटलों में एक रात ठहरने का किराया 1 लाख रुपए से भी अधिक हो गया है। ऐसे में क्रिकेट फैंस अहमदाबाद के होटलों की जगह नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास के हॉस्पिटल में बेड बुक कर रहे हैं। अहमदाबाद के हॉस्पिटल में इलाज या चेकअप का खर्च 3000-25000 रुपए तक है। इससे लोगों को इलाज के साथ ही रुकने और खाने की भी सुविधा मिल जाएगी।

वैसे हॉस्पिटल में इलाज के साथ ही खाने की भी सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा बीमार व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति के रुकने की अनुमति होती है। इसलिए हॉस्पिटल के बेड बुक करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

अहमदाबाद के बोपाल क्षेत्र में स्थित सान्निध्य मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पारस शाह का कहना है, “चूँकि यह एक अस्पताल है। इसलिए लोग यहाँ इलाज कराने और रात भर रुकने के लिए कह रहे हैं। इससे उनके दोनों उद्देश्य पूरे हो रहे हैं और होटल में रुकने व इलाज कराने के पैसों की बचत भी हो रही है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top