Sports News

विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर सचिन समेत कई महान खिलाड़ी चौंके

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज खेलेंगे विराट कोहली, कप्तानी को लेकर किया बड़ा खुलासा
Ad

नई दिल्ली:टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान पहली बार भारत में हुई होम सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से दी थी करारी शिकस्त और बतौर टेस्ट कप्तान आखिरी सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली पर सीरीज पर कब्जा नहीं जमा पाए।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार देर शाम को टेस्ट कप्तान विराट कोहली Virat Kohli ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के अगले दिन जब कप्तान कोहली ने शनिवार देर शाम टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया तो उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के साथ तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका स्किपर डीन एल्गर के एलबीडब्ल्यू पर अंपायर ने आउट करार दिया पर दक्षिण अफ्रीका के डी.आर.एस लेने पर थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। थर्ड अंपायर के इस निर्णय को लेकर कप्तान विराट कोहली ने जो प्रतिक्रिया दी उसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिलि-जुली प्रतिक्रिया सामने आई जहां कुछ लोगों ने कप्तान कोहली के इस बर्ताव को अपरिपक्व करार दिया तो कुछ लोगों ने कप्तान कोहली के आवाज उठाने पर उनकी सराहना की।

उसके अगले ही दिन शनिवार देर शाम को कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा (Resignation) फैंस के साथ साझा करते हुए बतौर टेस्ट कप्तान अपने अनुभव के बारे में बताया।

बीसीसीआई का नहीं कप्तान कोहली का निजी फैसला

कप्तान कोहली के इस्तीफे के आने के बाद से ही यह अटकलें भी लगाई जाने लगी कि यह इस्तीफा दक्षिण अफ्रीका के साथ तीसरे टेस्ट मैच में हुए विवाद के बाद बीसीसीआई (BCCI) के दबाव में दिलाया गया है। बहरहाल कप्तान कोहली के इस्तीफे को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) ने लिखा विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) ने खेल के सभी फॉर्मेट में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। कप्तानी छोड़ने का निर्णय उनका निजी निर्णय है जिसका बीसीसीआई पूरी तरह से सम्मान करता है भविष्य में वह टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में वह टीम के अहम सदस्य होंगे। एक महान खिलाड़ी, बहुत बढ़िया! विराट कोहली

कप्तान कोहली के इस्तीफे को लेकर क्रिकेट के कुछ महानतम खिलाड़ियों ने इस तरह की प्रतिक्रिया दी।

Sir Vivian Richards on Kohli’s resign from test captaincy.
Sachin Tendulkar on Kohli’s resign from est cricket captaincy
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top