Sports News

कोविड-19 के चलते कैंसल हो सकता है घरेलू क्रिकेट सीजन !

Ad

कोविड-19 के चलते कैंसल हो सकता है घरेलू क्रिकेट सीजन !

नई दिल्ली: आईपीएल-13 के आयोजन की खबरों के आने के बाद पूरे देश के क्रिकेट खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली थी। आईपीएल के बाद भारत में घरेली सीजन के आयोजन को लेकर अटकले तेज हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि आईपीएल के खत्म होने के तुरंत बाद घरेली सीजन का आयोजन हो सकता है। इसी क्रम में एक बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल का घरेली सीजन रद्द हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल का आयोजन भारत के बाहर होने के चलते संभव हो पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इस खतरे को देखते हुए बीसीसीआई घरेलू सीजन के आयोजन को लेकर दुविधा में है। यह भी कहा जा रहा है कि रणजी ट्रॉफी, सईद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट, विजय हजारे ट्रॉफी आदि के आगामी सीजन को कैंसिल करना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इन सीरीज को कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए कैंसिल करना चाहती है। बता दें कि यूएई में 19 सितम्बर से इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आयोजन होने जा रहा है।

घरेलू सीरीज में सबसे बड़ी समस्या है कि इनमे सैंकड़ों मैच होने है, वहीं कई प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं। ऐसे में कोरोनावायरस के मद्देनजर सुरक्षा घेरा तैयार करने में चूंक भारी पड़ सकती है, इसलिए इस महामारी के कारण इस सीजन को कैंसिल किया जा सकता है। इससे पहले बीसीसीआई ने फैसला लिया था कि भारत में इस वर्ष का घरेलू सत्र खेला जाएगा लेकिन टूर्नामेंट और मुकाबलों की संख्या में कटौती हो सकती है। फिलहाल इस विषय में किसी भी संघ की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top