Sports News

ऐसी स्थिति रही तो एक बार फिर विश्वकप में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला…

Ad

हल्द्वानी: अगर कोई आपसे बोले कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर विश्वकप में आमने-सामने होंगे तो आपका जवाब क्या होगा? दोनों जैसों के बीच रिश्ता कैसा भी हो लेकिन हमेशा दोनों को खेलता देखना चाहते हैं। विश्वकप में अगर ऐसा हुआ तो सेमीफाइनल में दोनों टीमें ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर भीड सकती है। इसके लिए भारत को अंक तालिका को टॉप करना होगा। भारत को अंक तालिका में टॉप करने के लिए अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे। टीम इंडिया को श्रीलंका, वेस्टइंडीज ,इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। अगर भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाए और पाकिस्तानी टीम जैसे-तैसे चौथी पायदान पर जगह बना ले तो क्रिकेट प्रशंसकों को इन दो चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक बार फिर 9 जुलाई को मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौजूदा अंक तालिका की बात करें तो फिलहाल भारत की स्थिति काफी मजबूत है और 5 मैचों में 9 अंकों के साथ फिलहाल वो तीसरी पोजिशन पर है। अभी उसके चार मैच और होना बाकी हैं। उधर पाकिस्तान की हालत अंक तालिका में बिल्कुल भी ठीक नहीं है, उसने अबतक खेले 6 मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं और उसके 5 अंक हैं। वो अभी सातवीं पोजिशन पर है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे अपने बचे हुए तीनों मैच तो जीतने ही होंगे, साथ ही चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रहीं अन्य टीमों की हार की दुआ भी करना होगा। पाकिस्तान को अपने अगले मैच न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अबतक पांच मैच खेले हैं और उसके 4 मैच वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने बाकी हैं। अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने के लिए भारत को ये चारों मैच जीतना होंगे। ऐसे में उसके कुल अंक 17 (9+8) हो जाएंगे। या अगर वो इनमें से एक मैच हार भी जाता है तो फिर उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी एक-एक हार की दुआ करनी होगी। ऐसे में 15 अंकों के साथ भारत टॉप पर होगा।

पाकिस्तानी टीम अगले राउंड में तभी पहुंच सकती है, जब वो न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ बाकी बचे अपने तीनों मैच जीत जाए। वहीं चौथे स्थान के लिए संघर्ष कर रही अन्य टीमें (इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज) उनके बाकी बचे मैचों में से कम से कम दो-दो मैच हार जाए। बाकी तीनों मैच जीतने की स्थिति में पाकिस्तान के 11 अंक (5+6) हो जाएंगे। वहीं 2-2 मैच हारने पर इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज में से किसी भी टीम के अधिकतम अंक 10 होंगे।  वैसे क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इन समीकरणों के अलावा भी अन्य कई समीकरण बनने पर दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का मैच हो सकता है। लेकिन ये सिर्फ संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top