Uttarakhand News

उत्तराखंड की वंदना ने ओलंपिक में रचा इतिहास,साउथ अफ्रीका के खिलाफ जमाई हैट्रिक

Ad

नई दिल्ली: टोक्यो से अच्छी खबर सामने आ रही है। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। टीम के लिए भारत की तरफ से वंदना कटारिया ने तीन और नेहा गोयल ने एक गोल दागा। हरिद्वार जिला निवासूी वंदना कटारिया पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक के किसी मैच में हैट्रिक जमाई है। उनकी इस कामयाबी के लिए पूरा उत्तराखंड उन्हें बधाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की बेटी के प्रदर्शन के बल पर भारतीय हॉकी टीम के अगले दौर में जाने की उम्मीदें अभी भी बची हुई है। ब्रिटेन अगर आयरलैंड को आज हरा देता है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी।

वंदना कटारिया ने सबसे पहले चौथे मिनट में गोल दाग दिया लेकिन हालांकि पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी का गोल कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी वंदना ने आक्रामक खेल जारी रखा और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी लेकिन एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका ने पहले हाफ में स्कोर लाइन को 2-2 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत करते हुए नेहा गोयल के गोल की मदद से अपनी बढ़त 3-2 से कर ली पर दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरा गोल दाग दिया। मैच के 49वें मिनट में कटारिया ने तीसरा गोल करते हुए भारत को 4-3 से आगे कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए टैरिन ग्लास्बी, कप्तान एरिन हंटर और मारिजेन मराइस ने गोल किए।

इससे पहले पहले भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने 4-1 से हराया था। चौथे मैच में नवनीत कौर के गोल की बदौलत भारत ने आयरलैंड को 1-0 से मात दी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत ने भारत के लिए पकद जीतने के दरवाजे खोल दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top