Haridwar News

चक दे इंडिया,हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला टीम में शामिल,टोक्यो ओलंपिक में आएंगी नजर

चक दे इंडिया, हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला टीम में शामिल, टोक्यो ओलंपिक में आएंगी नजर
Ad

हरिद्वार: बेटियां अपने बुलंद हौसलों से लगातार प्रदेश का नाम विश्व भर में रौशन कर रही हैं। अब हरिद्वार के रोशनाबाद गांव से मिडफील्डर वंदना कटारिया का चयन टोक्यो ओलंपिक्स के लिए महिला हॉकी टीम में हो गया है। वंदना इस वक्त तैयारियां कर रही हैं। वंदना का कहना है कि उनका लक्ष्य जीत हासिल कर भारत को मेडल दिलाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान हैं। उन्होंने विश्व भर में देवभूमि का नाम ऊंचा किया है। दरअसल मंगलवार को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से बात की।

जिसके बाद वंदना कटारिया ने अपने परिवारजनों को बताया कि उन्हें ओलंपिक में जाने का मौका मिलने की बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भारत के लिए मेडल जीतकर लाना होगा। गौरतलब है कि ये पल वंदना और उनके परिवार के लिए काफी अहम है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी का एक और बड़ा फैसला, सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार से पूछा, अभी से क्यों नहीं कर देते बिजली फ्री

ऐसा इसलिए भी क्योंकि दो महीने पहले ही वंदना के पिता की मृत्यु हुई है। अपने पिता की याद को दिल में संजोकर वंदना बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं। वंदना के बड़े भाई पंकज ने बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य देश के लिए खेलकर ओलंपिक मेडल लाना है।

बता दें कि वंदना कटारिया का जन्म रोशनाबाद में 15 अप्रैल 1992 को हुआ था। पहली बार जूनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा 2006 में भाग लेने के बाद वंदना ने 2010 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली। इसी टीम ने 2013 में जर्मनी में जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता था। जिसमें वंदना ने सबसे अधिक गोल किया थे। इतना ही नहीं 2021 में वंदना अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित भी हुई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर्यटन विभाग में होगी 126 पदों पर भर्ती, तुरंत जानें

यह भी पढ़ें: नैनीताल: दिव्यांगजनों के लिए 19 जुलाई से लगेंगे स्पेशल टीकाकरण शिविर, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: ट्रेनों में महिलाओं की मदद के लिए हर पल मौजूद हैं आपकी ‘सहेली’

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बद्रीपुरा में 12 सालों से खंडहर हो रहे सिपाहियों के फ्लैट अब जाकर सुधरेंगे

ADVERTISEMENTS Ad
To Top