Nainital-Haldwani News

बिंदुखत्ता की कंचन परिहार ने दिखाया दम,उत्तराखंड के लिए टी-20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

Ad

Uttarakhand T-20 Women Team: Kanchan Parihar: घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो गई है। 2023-2024 सीजन में उत्तराखंड सीनियर महिला टीम की कमान एकता बिष्ट के हाथों सौंपी गई है। टीम ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की लेकिन राजस्थान के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड को हार का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के लिए दोनों मुकाबलों में सलामी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे। मध्यक्रम में कंचन परिहार और निचले क्रम में कप्तान एकता बिष्ट ने ही मोर्चा संभाला। दोनों ही खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट का अच्छा अनुभव है। पहले मैच में उत्तराखंड ने मणिपुर को 67 रन से हराया लेकिन राजस्थान के खिलाफ टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों ही मुकाबलों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रही कंचन परिहार शानदार टच में दिखी। कंचन ने मणिपुर के खिलाफ 28 और राजस्थान के लिए नाबाद 42 रनों की पारी खेली। उनकी पारियों की बदौलत ही उत्तराखंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। नैनीताल के बिंदुखत्ता क्षेत्र से आने वाली कंचन पहले भी उत्तराखंड के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। सीनियर टीम में उनकी भूमिका बदल गई है और उन पर टीम को संकट से उभारने का दरोमदार है। इसके अलावा कप्तान एकता बिष्ट ने दोनों ही मुकाबले में गेंद और बल्ले से योगदान दिया। एकता ने मणिपुर के खिलाफ 30 और राजस्थान के खिलाफ 18 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के खिलाफ उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 110 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर के फेल होने के चलते मध्यक्रम दवाब बन रहा है कि खिलाड़ी खुलकर नहीं खेल पा रह हैं। उत्तराखंड टीम को ग्रुप चरण में 4 मुकाबले और खेलने हैं। अगर टीम को नॉकआउट में पहुंचना है तो उसे मजबूत टीमों के खिलाफ अपने गेम को सुधारना होगा। खासकर टॉप ऑर्डर को जिम्मेदारी से खेलना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top