Uttarakhand News

कोरोना की वजह से उत्तराखंड में खेल महाकुंभ का आयोजन टला

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड में होने वाले खेल महाकुंभ को टाल दिया गया है। खेल महाकुभं को लेकर पहले से संशय बरकरार था। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अंडर-12 टीम को खेल महाकुंभ में शामिल नहीं किया गया था लेकिन अंडर-14 को जगह दी गई थी। भारत में 18 साल से कम उम्र वालों को कोरोना वायरस वैक्सीन नहीं लगी है। ऐसे में खेल महाकुंभ को टाले जाने जैसी खबरे पहले से सामने आ रही थी। अब इन खेलों को बाद में कराए जाने का अनुमान है। खेल महाकुंभ 20 सितंबर से शुरू होने थे। पहले भी कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में कई टूर्नामेंट रद्द हुए हैं। 18 से कम उम्र के युवाओं को बिना कोरोना वैक्सीन के टूर्नामेंट में शामिल करना खतरे से खाली नहीं था। खेल महाकुंभ के आयोजन पर शुरू से ही सवाल उठने लगे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

युवा कल्याण विभाग ने जिला स्तर पर आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ की जिम्मेदारी जिला युवा कल्याण अधिकारियों को सौंपी है। खेल महाकुंभ की तिथियां बाद में तय की जाएगी। यानी अगली बैठक में खेल महाकुंभ के भविष्य के बारे में पता चलेगा।युवा कल्याण विभाग निदेशक गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि 20 सितंबर से खेल महाकुंभ कराना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे और बारिश के चलते आयोजन में देरी हो रही है। सभी जिलों के डीएम के साथ बैठक की जाएगी और फिर तय किया जाएगा कि खेल महाकुंभ कैसा हो। किस उम्र के खिलाड़ियों को एंट्री मिलेगी ये सबसे बड़ा सवाल है। अगर देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर नियम बदल जाए तो क्या फैसला लिया जाएगा। हालांकि अधिकरी दोनों कोरोना वैक्सीन लगाने वाले खिलाड़ियों को ही टूर्नामेंट में जगह देना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो अंडर-18 भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top