Sports News

IPL-16 : मुंबई इंडियंस टीम से बाहर हुए बुमराह, केवल एक टी-20 खेले खिलाड़ी को मिली जगह

Ad

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह को चोट के चलते मुंबई इंडियंस टीम से बाहर हो गए हैं। बुमराह सिंतबर 2022 से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें पीठ दर्द की शिकायत है और उनकी चोट को लेकर किसी को कोई अपडेट बीसीसीआई द्वारा नहीं दिया गया है। मुंबई इंडियस ने बुमराह के स्थान पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को शामिल किया है जिन्होंने भारत के लिए केवल एक टी-20 खेला है।

ADVERTISEMENTS Ad

 संदीप वॉरियर के करियर पर नजर डाले तो उन्हें आईपीएल का ज्यादा अनुभव नहीं है। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टीम के आईपीएल 2023 के पहले मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होंगे। 31 साल के संदीप आईपीएल में आरसीबी और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 5 मैच खेलें हैं और 2 विकेट हैं।

संदीप ने भारत के लिए एकमात्र मैच खेला है। हालांकि संदीप वॉरियर घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी हैं। 2012 में उन्होंने केरल के लिए डेब्यू किया था। अभी वह तमिलनाडु के लिए खेलते हैं। 68 टी20 मैच में उनेक नाम 62 विकेट हैं। 69 लिस्ट ए मैच में 83 और 66 फर्स्ट क्लास मैच में 217 विकेट ले चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top