Sports News

BCCI का अपडेट, 12वीं के एग्जाम की वजह से न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर भारतीय खिलाड़ी

Ad

Cricket News: Riccha Ghosh: India: भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी में है, जिसमें एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। टीम से विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष बाहर हो गई हैं, और इसका कारण उनके 12वीं कक्षा के परीक्षा होना बताया गया है। 21 वर्षीय ऋचा घोष भारतीय महिला क्रिकेट की युवा प्रतिभाओं में से एक हैं, जिन्होंने हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋचा के बाहर होने की खबर की पुष्टि आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की है। वनडे सीरीज का आगाज 27 अक्टूबर से होगा। ऋचा ने पिछले साल दिसंबर में टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक 2 टेस्ट मैच खेलकर 151 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे और टी20 में उनकी ख्याति एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में है, जहां उन्होंने 23 वनडे में 3 अर्धशतक की मदद से 481 रन और 59 टी20 में 879 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी हैं:

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना (उप-कप्तान)
  • शैफाली वर्मा
  • डी हेमलता
  • दीप्ति शर्मा
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
  • उमा छेत्री (विकेटकीपर)
  • सयाली सतगरे
  • अरुंधति रेड्डी
  • रेणुका सिंह ठाकुर
  • तेजल हसब्निस
  • साइमा ठाकोर
  • प्रिया मिश्रा
  • राधा यादव
  • श्रेयंका पाटिल
ADVERTISEMENTS Ad
To Top