Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड अंडर-19 टीम घोषित, हल्द्वानी के रक्षित डालाकोटी को मिली वनडे टीम में जगह

Ad

Rakshit Dalakoti: Uttarakhand Under-19 Team: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी है। सीएयू ने वनडे टूर्नामेंट के लिए  टीम में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस लिस्ट में आरव महाजन, अभ्युदय भटनागर, असर खान, पूर्वांश ध्रुव, रक्षित डालाकोटी, संस्कार रावत, विप्लव नौटियाल, कुणाल यादव, आदित्य चक्रवती, ध्रुव प्रताप सिंह, आदित्य रावत, राहुल राणा, आदित्य नैथानी, अंश त्यागी, हर्ष विक्रम, हार्दिक चौधरी, राघव यादव, दीपेश सिंह, विनायक, कृष्ण गर्ग शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के रक्षित डालाकोटी को भी टीम में जगह मिली है। पिछले साल रक्षित उत्तराखंड अंडर-16 टीम का हिस्सा था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। दाये हाथ के बल्लेबाज रक्षित डालाकोटी राज्य के उन खिलाड़ियों को शामिल हैं, जिन्होंने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया था।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले रक्षित डालाकोटी का चयन जेडसीए- एनसीए कैंप के लिए हुआ है। रक्षित ने अंडर-16 टूर्नामेंट में 300 रन बनाए थे। उनके बल्ले से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शानदार 86 रन की पारी निकली थी तो वहीं तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने एक पारी में 5 विकेट भी झटके। रक्षित डालाकोटी के हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें एनसीए कैंप में जगह दिलाई।

रक्षित डालाकोटी ने साल 2012 में क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा था और उनके कोच दान सिंह कन्याल कहते हैं कि वो खेल के मैदान में काफी गंभीर है। उसे पता है कि अगर बल्ले से रन नहीं निकले तो गेंद और फिल्डिंग से टीम के लिए योगदान दिया जा सकता है। इस वजह से रक्षित कई अन्य खिलाड़ियों से अलग भी है। उन्हें उम्मीद है कि रक्षित अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top