Dehradun News

पंतनगर यूनिवर्सिटी की छात्रा सेना में बनीं अफसर,पूरे देश में सृष्टि को मिली 17वीं रैंक

पंतनगर यूनिवर्सिटी की छात्रा सेना में बनीं अफसर,पूरे देश में सृष्टि को मिली 17वीं रैंक
Ad

देहरादून: बेटे और सेना में जाने का जज्बा। बेटियां और देश सेवा करने का जुनून। दोनों बातों का अर्थ एक ही है। बेटियों ने बेटों से बराबरी की बात को पीछे छोड़कर हर कार्य क्षेत्र में परचम लहराया है। सेना में जाकर प्रदेश की बच्चियां अब लगातार देवभूमि का नाम रौशन कर रही हैं। देहरादून की सृष्टि चौहान ने भी अपना नाम इस लिस्ट में जोड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून की सृष्टि चौहान को आप सब भी बधाई दीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बेटी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनने तक का सफर पूरा कर लिया है। सृष्टि की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश व खासकर उनके निवास क्षेत्र में खुशी की लहर है। दरअसल सृष्टि ने ओटीए परीक्षा में ऑल इंडिया में 17वीं रैंक हासिल की है।

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो देहरादून निवासी सृष्टि चौहान हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल से की। जिसके बाद बेटी ने पंतनगर यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसी दौरान सृष्टि के दिल में देश प्रेम बढ़ता चला गया। उन्होंने सेना में जाने का मन बना लिया। सपना पूरा करने की ऐसी जिद की अब सृष्टि ने ओटीए परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की है।

सृष्टि की सफलता से घर परिवार में भी जश्न का माहौल है। पिता विनोद सिंह चौहान अखिल गढ़वाल सभा के वरिष्ठ सदस्य होने के साथ साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हैं। अपनी बेटी की सफलता पर पिता की सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया है। सृष्टि को सेना में जाने की प्रेरणा देश सेवा कर चुके अपने दादा स्वर्गीय नत्थी सिंह चौहान से मिली। लाजमी है कि बेटी ने देवभूमि की बेटियों को एक बहुत ही बढ़िया मार्ग दिखाने का काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top