National News

मुंबई के नाइट क्लब में पार्टी करते गिरफ्तार किए गए सुरेश रैना, बेल पर पुलिस ने छोड़ा

मुंबई के नाइट क्लब में पार्टी करते गिरफ्तार किए गए सुरेश रैना, बेल पर पुलिस ने छोड़ा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है लेकिन भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। पुलिस ने रेड में इन्हें गिरफ्तार किया हालांकि बेल पर सभी को छोड़ दिया गया है। खबर के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट के पास मौजूद ड्रैगन फ्लाई क्लब में पार्टी चल रही थी जो कोरोना नियमों के खिलाफ थी। इस पार्टी में करीब 34 लोगों ने शिरकत की थी। इन पर कोविड- 19 नियमों को तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। गिरफ्तार लोगों में ड्रैगन फ्लाई क्लब के 7 स्टाफ मेंबर भी शामिल हैं।

ये सभी लोग कोविड से बचाव के लिए मुंबई में लागू नाइट कर्फ्यू के बावजूद इस क्लब में हाई प्रोफाइल पार्टी कर रहे थे और सभी जरूरी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। इसमें सुरेश रैना के अलावा सुजेन खान का नाम भी सामने आ रहा है। सभी के खिलाफ कोविड 19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुरेश रैना और अन्य 33 आरोपियों के खिलाफ धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आज्ञा का उल्लंघन), धारा 269, आईपीसी और NMDA के प्रावधानों के तहत धारा 34 में मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश रैना और सिंगर सिंगर गुरु रंधावा को मुंबई एयरपोर्ट के पास मुंबई ड्रेगनफ्लाई क्लब से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें जमानत मिल चुकी है। अभिनेत्री सुजैन खान भी इस पार्टी में शामिल थी। मुंबई पुलिस ने सूचना मिलने पर क्लब पर छापा मारा, तो सुरेश रैना और गुरु रंधावा तो पकड़े गए, लेकिन बाकी सितारे भाग निकले।

To Top