Uttarakhand News

आपके फायदे की खबर, उत्तराखंड में एक साल बढ़ी “बिल लाओ, इनाम पाओ” योजना

Ad

देहरादून: आप में से बहुत सारे लोग जब खरीदारी करने जाते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण चीज लाना ही भूल जाते हैं। जीएसटी बिल…जी हां, हम इसपर इतना ध्यान नहीं देते। ग्राहकों को इसके लिए (Uttarakhand Government GST Bill) प्रोत्साहित करने के लिए पिछले साल वित्त विभाग ने बिल लाओ और इनाम पाओ (Tax Department Bill and Gift Scheme) योजना की शुरुआत की थी। अच्छी बात यह है कि अब कैबिनेट बैठक में इस योजना को एक साल बढ़ाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिछले साल स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट के मुख्यालय में उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Cabinet Minister Prem Chand Agarwal) ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना का श्रीगणेश किया था। इसके तहत विजेताओं को इनाम में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और हेडसेट दिए जा रहे हैं। पहले तक यह तय हुआ था कि उक्त योजना मार्च 2023 तक ही चलेगी। मगर योजना की सफलता के बाद सरकार ने दूसरा फैसला लिया है।

विदित हो कि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 21 फैसले लिए गए हैं। इसी बैठक में वित्त विभाग की “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना पर भी चर्चा हुई। तय किया गया है कि इसकी अवधि अभी एक साल तक बढ़नी चाहिए। याद दिला दें कि कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने पिछले साल बताया था कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को उनके द्वारा खरीदे गए उत्पादों के बिल देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top