Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पहले परिजनों को बताया और फिर शिक्षिका ने गटका जहर, हॉस्पिटल में हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहर खाकर एक शिक्षिका ने अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। शिक्षिका ने आत्महत्या करने से पहले परिजनों और दोस्तों को कॉल किया था और चारधाम मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया था। जानकारी मिलने के बाद परिचित मौके पर पहुंचे और महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिक्षिका की पहचान गीतांजलि देवपा पुत्री मनोहर सिंह देवपा के रूप में हुई है। ये घटना सोमवार की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने जानकारी दी कि बिठौरिया हरिपुर नायक निवासी 26 वर्षीय गीतांजलि देवपा पुत्री मनोहर सिंह देवपा स्कूल में शिक्षिका थी। उनकी शादी दो साल पहले मल्ला लोहरियासाल मुखानी निवासी अभिनव मेहरा से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल का बेटा है। गीतांजलि काफी दिनों से परेशान थी और उसने अपनी सहेली को भी इस संबंध में बताया था।

सोमवार को गीतांजलि चारधाम मंदिर स्थित जंगल में चले गई। उसने वहां जहर खा लिया। इसके बाद गीतांजलि ने अपनी एक सहेली और स्वजनों को फोन किया और जहर खाने की बात बोली। सहेली मौके पर पहुंची तो गीतांजलि की हालत नाजुक थी। उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन करीब सवा 10 बजे उसकी मौत हो गई। मंगलवार को गीतांजलि के परिवार ने मुखानी थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न को लेकर तहरीर दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top