Uttarakhand News

टिहरी डीएम IVA आशीष श्रीवास्तव का एक्शन,CMO बैठक में नहीं पहुंची तो रोक दी सैलेरी

Ad

टिहरी डीएम IVA आशीष श्रीवास्तव का एक्शन,CMO बैठक में नहीं पहुंची तो रोक दी सैलेरी

टिहरी: जिला अस्पताल की सीएमओ पर आरोप लगे हैं कि सीएमओ मुख्य सचिव द्वारा बुलाई गई बैठक में नहीं पहुंचीं। जिसके बाद टिहरी डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने सीएमओ का वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही उनसे मामले में जवाब भी मांगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला गंभीर होने के चलते डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सीएमओ का वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम ईवा ने कहा कि बेहद महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीएमओ डॉ. सुमन आर्य से जवाब तलब किया गया है। उन्हें दो दिन के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है। इसके साथ ही सीएमओ का जनवरी महीने का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड सावधान,कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठग मांग रहे हैं OTP

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया गया,कम समय में पूरी होगी आपकी यात्रा

बता दें पिछले दिनों मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान के लिए एक बैठक बुलाई थी। राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुई। इस बैठक में टिहरी अस्पताल की सीएमओ डॉ. सुमन आर्य अनुपस्थित रहीं। डीएम ईवा ने कहा कि बेहद महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीएमओ डॉ. सुमन आर्य से जवाब तलब किया गया है।

डीएम ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शासन की हर महत्वपूर्ण बैठक में संबंधित अधिकारियों का मौजूद रहना अनिवार्य है। ऐसा न करने वाले अफसरों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:सरकारी स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर जारी, बच्चों को ज्यादा पढ़ाई करनी होगी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में संक्रमित राज्यों से मुर्गियों और अंडों की आपूर्ति पर रोक,खरीद भी होगी बंद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top