Uttarakhand News

उत्तरकाशी के मांडव गांव में बादल फटने से भारी नुकसान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

उत्तरकाशी के मांडव गांव में बादल फटने से भारी नुकसान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Ad

उत्तरकाशी: मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार जहां बताए गए क्षेत्रों में जमकर बारिश दस्तक दे रही है, वहीं उत्तरकाशी जिले के मांडव गांव में बादल फट गया है। बीते दिन बादल फटने के कारण कई घरों में मलबा भी घुस गया। जिसमें अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल काफी समय से मौसम विभाग बारिश की आशंका जता रहा था लेकिन उस हिसाब से कुछ इलाकों में बारिश नहीं हो रही थी। लिहाजा पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश लगातार बनी हुई थी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में Curfew को 27 जुलाई तक बढ़ाया जाएगा, बाजार दुकानदारों के नहीं मिलेगी छूट

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी से निकली रोडवेज बस का चालक शराब के नशे में हुआ धुत,बीच रास्ते में ही उतर गए सभी यात्री

उत्तरकाशी जिले के मांडव गांव में बादल फटने से घरों में मलबा घुस आया। उज्जेली (जिला उत्तरकाशी) में तैनात एसडीआरएफ के टीम प्रभारी, निरीक्षक जगदंबा प्रसाद को डीडीएमओ, उत्तरकाशी महोदय द्वारा सूचना दी गई कि पोस्ट से लगभग 3 किमी दूर गंगोरी रोड पर मांडव गांव में नाले से पानी आने पर गांव में कुछ व्यक्ति फंसे है।

इसके बाद टीम फौरन घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मलबा घरों में घुसने के कारण दो महिलाओं व एक बच्ची गायब हो गए थे। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर कुछ लोगों को सकुशल बाहर निकाला मगर तीन शव भी मलबे से बरामद किए गए। एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

मृतकों के नाम

माधुरी देवी(उम्र 36) , पत्नी, देवानंद भट्ट

ऋतु देवी(उम्र 32),पत्नी दीपक भट्ट

तृष्वी (उम्र 3) , पुत्री ,दीपक भट्ट

यह भी पढ़ें: सुरेश रैना के फूफा की हत्या का खुलासा, बरेली से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

यह भी पढ़ें: युवा मुख्यमंत्री धामी का फैसला युवाओं को देगा राहत,MBBS इन्टर्न का स्टाईपेंड 17 हजार किया

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में अंडर-19 क्रिकेट ट्रॉयल 22 जुलाई से होंगे,खिलाड़ी पंजीकरण जरूर करें

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी ऊंचापुल निवासी पीयूष तिवारी का यंग स्टार क्रिकेट लीग में हुआ चयन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top